प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या: पेड़ पर एक ही दुपट्टे से लटकी मिली लाश, पुलिस कर रही मामले की जांच

fasi 2

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश एक ही पेड़ पर और एक ही दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पढ़िए पूरी खबर

यह पूरा मामला लटोरी चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। मंगलवार सुबह दोनों की लाश कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली, जिससे हड़कंप मच गया।

image

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *