रायपुर में नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म, नवजात को बेचने का आरोप

image

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नाबालिग से जुड़े एक बेहद गंभीर मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक पिता पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ करीब तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप है। इस दौरान किशोरी दो बार गर्भवती हुई। पहली बार कथित तौर पर उसे गर्भपात की दवा खिलाई गई।

दूसरी बार गर्भवती होने पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए उसे विवाहित महिला बताकर अस्पताल में भर्ती कराया गया और डिलीवरी कराई गई।

पुलिस के अनुसार, डिलीवरी के बाद जन्मे नवजात को कथित तौर पर 1.10 लाख रुपये में बेच दिया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता, बुआ समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नवजात को भी बरामद कर लिया है।

बताया गया है कि घटना को छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। पीड़िता की शिकायत के बाद न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

यह मामला सामने आने के बाद राजधानी में बाल सुरक्षा और नाबालिगों के खिलाफ अपराध को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *