स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्‍ली में हाई अलर्ट! पुल‍िस ने 19 वांटेड आतंकियों के पोस्टर किए जारी

terror threats 1

Independence Day Terror Threats:  देश 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने वाला है. यही वजह है कि इसको लेकर देश की तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं. दिल्‍ली पुलिस ने भी इन सब के बीच अलर्ट जारी करते हुए 19 आतंकवादियों के पोस्टर जारी किए हैं. एहतियात के तौर पर पुलिस ने शहर के प्रमुख स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और व्यस्त बाजारों में इन पोस्टरों को लगाया गया है. इसके साथ ही इस तरह की जगहों पर नजर भी रखी जा रही है.

दिल्‍ली पुलिस ने जो पोस्टर जारी किए हैं. उनमें अलग-अलग संगठनों के आतंकी शामिल हैं. इनमें पोस्टरों पर इंडियन मुजाहिदीन,अल कायदा और खालिस्तानी आतंकियों की फोटो हैं. पोस्टर में पुलिस ने आम लोगों से अपील की है. इस अपील में पुलिस ने कहा कि पोस्टर में दिख रहे व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें. 

पुलिस के पोस्टर में इन आतंकियों के नाम

पुलिस की तरफ से जारी किए गए पोस्टरों में इंडियन मुजाहिदीन के रियाज भटकल, इकबाल भटकल-कायदा से जुड़े मोहम्मद शर्जील अख्तर, अबू सुफियान, मोहम्मद उमर और सैयद मोहम्मद अर्शियान के नाम और फोटो शामिल हैं.

इनके अलावा मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों की लिस्ट में ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ के रंजीत सिंह उर्फ नीता, परमजीत सिंह पम्मा, ‘खालिस्तान टाइगर फोर्स’ के अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला और ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ (BKI) के हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा, वधावा सिंह बब्बर व  गुरमीत सिंह बग्गा के नाम शामिल हैं.

जानकारी देने पर मिलेगा इनाम

पुलिस की तरफ से साफ कहा गया कि इन आतंकियों की जानकारी देने वालों को इनाम दिया जाएगा.  यही वजह है कि पुलिस ने अपील की है कि कुछ भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस के साथ शेयर करें. दूसरी तरफ  हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी से पहले आतंकी हमले का खतरा ज्यादा रहता है. आतंकी इसी तरह के मौकों की तलाश में रहते हैं. यही वजह है कि सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त अलर्ट रहती हैं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *