CG News: रेलवे स्टेशन के बाहर प्रेमी जोड़े का रोमांस, Video Viral

201

रायगढ़। शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर एक प्रेमी जोड़े के खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ आपत्तिजनक तरीके से नजर आ रहे हैं। आसपास से गुजर रहे लोगों ने इस दौरान उनका वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला रेलवे स्टेशन के बाहर का है। वायरल वीडियो में प्रेमी जोड़ा आसपास मौजूद लोगों की परवाह किए बिना एक-दूसरे के साथ करीब नजर आ रहा है। उनके पास एक अन्य व्यक्ति के खड़े होने की बात भी सामने आ रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि प्रेमी जोड़ा नशे की हालत में था। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा शुरू हो गई है। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है, जिससे इस जोड़े पर कोई कार्रवाई हो।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *