छत्तीसगढ़ में अगले 3 साफ रहेगा मौसम, फिर बढ़ेंगी मानसूनी एक्टिविटी, IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

untitled design 2026 04 22t073727.248 11zon 768x432

छत्तीसगढ़ में बीते कई दिनों से हो रही बारिश के बाद मानसून की एक्टिविटी फिलहाल थोड़ी कमजोर रहने वाली हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में बारिश कम होने की संभावना है. हालांकि इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

अगले तीन दिन साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान बारिश की तेजी में कमी देखने को मिल सकती है. कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ेंगी. इसके बाद प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में फिर बढ़ोतरी होने के आसार हैं. यानी फिलहाल बारिश से थोड़ी राहत के बाद आने वाले दिनों में बारिश का दौर दोबारा तेज हो सकता है

मौसम विभाग ने रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में बादल गरजने, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना है. उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, कोरिया और बलरामपुर समेत कई जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ मौसम बदलने की भी संभावना है, इसलिए आकाशीय बिजली के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *