सावन का दूसरा सोमवार: भस्म आरती के लिए 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

ujjain 2

Ujjain: श्रावण मास का दूसरा सोमवार होने के कारण आज सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों ताता लगा हुआ है. दूसरे सोमवार पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विधायक गोलू शुक्ला साध्वी हर्षानंद गिरी बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे हैं. महाकालेश्वर मन्दिर में दर्शन हेतु श्रद्धालु देर रात से ही कतार में लगे हुए हैं. रात्रि ढाई बजे मंदिर के पट खोले गए. इसके बाद तीन बजे बाबा महाकाल की भस्मारती शुरू हुई. जिसके हजारो श्रधालुओं ने दर्शन लाभ लिया.

भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह

श्रावण मास भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह माना गया है. मान्यता है की श्रावण माह में शिव आराधना करने से सभी कष्टो से तुरन्त मुक्ति मिलती है. श्रावण के पहले सोमवार के दिन आज महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की विशेष भस्मारती की गई. भस्मारती के पहले बाबा को जल से नहलाकर महा पंचामृत अभिषेक किया गया जिसमे दूध ,दही ,घी ,शहद व फलों के रसो से अभिषेक हुआ. अभिषेक के बाद भांग और चन्दन से भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया गया और भगवान को वस्त्र धारण कराये गए. तत्पशचात बाबा को भस्म चढाई गई.

आज के दिन का इंतजार

भस्मिभूत होने के बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े व शंखनाद के साथ बाबा की भस्मार्ती की गई. भक्त आज के दिन का विशेष इंतजार करते हैं. इसलिए आज महाकाल के दरबार में सुबह से ही उत्साह और आनंद का माहौल है. श्रावण – भादो माह में सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी निकाले जाने की भी परंपरा है. इसलिए आज शाम को बाबा की सवारी भी निकाली जाएगी. मान्यता है कि अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए सवारी के रूप में राजा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलते है.

बाबा महाकाल की सवारी

बाबा की सवारी के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु सड़कों के किनारे घंटो इन्तजार करते हैं और महाकाल की एक झलक पा कर अपने आप को धन्य मानते है. पिछले सोमवार को मंदिर में 6.13 लाख श्रद्धालुओं के आने को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति ने एक बार फिर सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं. अनुमान है कि आज भी मंदिर में लाखों श्रद्धालु आएंगे. इस बीच शहर का दौरा करने के लिए भगवान महाकाल की पारंपरिक सवारी शाम 4 बजे मंदिर से शुरू होगी.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *