छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DFO बदले

oip (12)

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 8 अगस्त 2026 को भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल में कई जिलों के वन मंडलों में नए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना पर पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, गणवीर धम्मशील को बलौदाबाजार के वन उप संरक्षक पद से मंत्रालय, नवा रायपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं उम कुमार गुप्ता को बस्तर से इंद्रावती टाइगर रिजर्व, जगदलपुर में प्रभारी मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा दुलेश्वर प्रसाद साहू को सूरजपुर से मनेन्द्रगढ़, पंकज राजपूत को खैरागढ़ से रायपुर और प्रभाकर खलखो को कोरिया से सरगुजा-अंबिकापुर में प्रभारी वन संरक्षक, कार्ययोजना वनमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संदीप बलगा को इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर से पूर्व भानुप्रतापपुर और मयंक पाण्डेय को महासमुंद से गरियाबंद भेजा गया है।

आदेश में सत्यदेव शर्मा को धरमजयगढ़, श्रीनिवास तटेटी को महासमुंद, जितेंद्र कुमार उपाध्याय को कटघोरा और संजय यादव को खैरागढ़ में पदस्थ किया गया है। वहीं कुमार निशांत को मरवाही और पंकज कुमार कमल को बलौदाबाजार में पदस्थापना दी गई है।

dfo transfer (3) (1) page 0001
dfo transfer (3) (1) page 0002

दूसरे चरण में पुष्पलता टंडन को सारंगढ़-बिलाईगढ़, लोकनाथ पटेल को सरगुजा-अंबिकापुर और शशिगानंदन के. को कांकेर में वन उप संरक्षक की जिम्मेदारी मिली है। अभिषेक जोगावत को छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज संघ में उप महाप्रबंधक के पद पर प्रतिनियुक्ति दी गई है।

इसी तरह रौनक गोयल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कार्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। श्रीष्मी चांद को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति, चंद्रशेखर शंकरसिंग परदेशी को कोरिया, दिपेश कपिल को बस्तर-जगदलपुर और चंद्र कुमार अग्रवाल को दुर्ग में पदस्थ किया गया है। ऋषभ जैन को राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति तथा विपुल अग्रवाल को सूरजपुर में वन उप संरक्षक बनाया गया है।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जे.पी. पाठक द्वारा जारी किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *