2 IAS अफसरों की लोकसभा स्पीकर से शिकायत, सांसद विजय बघेल ने लगाए गंभीर आरोप

whatsapp image 2023 07 10 at 1605451688985365 1785902276

रायपुर। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने प्रदेश के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के खिलाफ लोकसभा स्पीकर से शिकायत की है। सांसद ने आरोप लगाया कि संबंधित आयुक्तों ने बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाए विकास कार्य कराए हैं और जनप्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार संपर्क करने के बावजूद अधिकारी न तो फोन रिसीव करते हैं और न ही जनहित से जुड़े मामलों में सहयोग करते हैं।

विजय बघेल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे विकास कार्यों की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकारी नियमों की अनदेखी कर कार्य कराए जा रहे हैं और इसकी जानकारी मांगने पर भी अधिकारियों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता।

image
image

सांसद ने लोकसभा स्पीकर से मामले में हस्तक्षेप करने और संबंधित अधिकारियों के आचरण एवं कार्यप्रणाली की जांच कराने की मांग की है। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है, जबकि अब सभी की नजर प्रशासन और सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

image

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *