पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश, तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना

oip (10)

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक आवश्यकता के चलते निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल पांच अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के मुताबिक स्थानांतरित अधिकारियों में निरीक्षक और उप निरीक्षक दोनों शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय ने संबंधित इकाइयों को निर्देश दिया है कि अधिकारियों को शीघ्र कार्यमुक्त कर नई पदस्थापना स्थल पर भेजा जाए। माना जा रहा है कि यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

image
image

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *