लखनऊ में बीएड छात्रा से सेक्स के लिए दबाव बनाकर यौन शोषण के आरोपी SSI गिरफ्तार, पीड़िता का आरोप- थाने बुलाकर कहा, ‘मुझसे संबंध बना लो, मेडिकल सही आएगा।’

image 2026 07 14t191849.120 1 1 1

पीड़िता का आरोप है कि दरोगा ने थाने में अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद केस मजबूत कराने और शादी का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया।

मामला आशियाना थाने का है। दरअसल, पीड़िता ने बस्ती निवासी अभिषेक सिंह पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले की विवेचना SSI धर्मवीर शाही कर रहे थे।

आरोप है कि 21 फरवरी को उन्होंने पीड़िता को आशियाना थाने बुलाया। इसके बाद दोनों कई बार मिले। जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया तो 30 जुलाई की रात आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल छीन लिया।

इसके बाद युवती ने पुलिस कमिश्नर और डीसीपी सेंट्रल से शिकायत की। जांच के बाद आरोपी SSI धर्मवीर शाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।दरोगा और युवती सार्वजनिक तौर पर साथ-साथ घूमते थे। कई फोटो भी दोनों के एक साथ के हैं।

image

पीड़िता ने बताया कि उसने बीएड किया है। पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात बस्ती के शंखपुर निवासी अभिषेक सिंह से हुई। अभिषेक ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया।

इसके बाद उसने अभिषेक के खिलाफ बस्ती में मुकदमा दर्ज कराया। मामला जीरो FIR के तहत लखनऊ के आशियाना थाने ट्रांसफर किया गया। पीड़िता ने बताया कि जांच के दौरान घटनास्थल पीजीआई थाना क्षेत्र का मिलने पर केस वहां ट्रांसफर कर दिया गया।

आरोप है कि इसके बावजूद आशियाना थाने में तैनात विवेचक SSI धर्मवीर शाही ने यह जानकारी छिपाकर 21 फरवरी को उसे पूछताछ के लिए बुलाया। उन्होंने कहा कि केस की पूरी विवेचना वही करेंगे। इसके बाद वह जांच के नाम पर लगातार फोन करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि बातचीत के दौरान वह अश्लील बातें भी करने लगे।

screenshot 4 8 2026 114024 www.aajtak.in

मेडिकल रिपोर्ट पुरानी बताकर बनाया संबंध

पीड़िता ने आरोप लगाया कि धर्मवीर शाही ने कहा, “तुम्हारा केस काफी पुराना हो गया है। इसे मौजूदा घटना से जोड़ने के लिए दोबारा शारीरिक संबंध बनाने होंगे।” जब उसने विरोध किया तो दरोगा ने शादी का भरोसा दिया।

कहा कि अगर वह उसके साथ संबंध रखेगी तो वह जिंदगीभर उसका साथ देगा, पत्नी का दर्जा देगा और शादी करेगा। पीड़िता का आरोप है कि शादी के इसी झांसे में लेकर मार्च से अब तक उसका यौन शोषण किया गया।

बनारस घूमने गए तो खुला राज

पीड़िता ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले वह दरोगा के साथ बनारस गई थी। वहां उसे पता चला कि दरोगा पहले से शादीशुदा है। यह जानकर वह परेशान हो गई। उसने शादी की बात की तो दरोगा टालमटोल करने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर दरोगा ने उसके साथ लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। उसका सिर दीवार से टकरा दिया और कहा, “तुम्हें सिर्फ मौज-मस्ती के लिए रखा है। तुम मेरी जूती के बराबर हो।”

image

30 जुलाई की रात फिर मारपीट का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि 30 जुलाई की रात करीब 11 बजे, जब वह मां की दवा लेने अपोलो अस्पताल गई थी, तब धर्मवीर शाही ने उसे आशियाना थाने बुलाया। वहां उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दोबारा मारपीट की।

आरोप है कि किसी भारी वस्तु से उसके सिर पर वार कर बेहोश करने की कोशिश की गई। हाथ मरोड़कर तोड़ने का प्रयास किया गया, जिससे हाथों में सूजन आ गई। साथ ही जान से मारने और गाड़ी से कुचलने की धमकी देते हुए उसका मोबाइल भी छीन लिया गया।

मोबाइल छीनकर सबूत मिटाने की कोशिश का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि धर्मवीर शाही ने मोबाइल इसलिए छीन लिया ताकि उसमें मौजूद चैट, फोटो, वीडियो और अन्य सबूत मिटाए जा सकें। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने अधिकारियों से शिकायत की तो उसे हर जगह बदनाम कर देगा।

साथ ही कहा, “तुम्हें और तुम्हारे परिवार को मरवा दूंगा। मेरी पहुंच बड़े पुलिस अधिकारियों तक है, इसलिए पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी।” पीड़िता का कहना है कि इन धमकियों के बाद से वह और उसका परिवार डरा हुआ है।दरोगा धर्मवीर शाही की तस्वीर। दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

whatsapp image 2026 08 04 at 11.49.11 am (1)

अब जानिए किस मामले में छात्रा ने कराया था केस

करीब एक साल पहले छात्रा की दोस्ती बस्ती निवासी अभिषेक सिंह से हुई थी। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर लखनऊ में कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। इस मामले में फरवरी 2026 में बस्ती के छावनी थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। जीरो एफआईआर के जरिए मामला आशियाना थाने पहुंचा, जहां से घटनास्थल पीजीआई थाना क्षेत्र का होने पर केस ट्रांसफर कर दिया गया।

आरोप है कि इसी मामले की विवेचना के दौरान छात्रा की मुलाकात तत्कालीन विवेचक SSI धर्मवीर शाही से हुई। पीड़िता का कहना है कि विवेचना के बहाने दरोगा ने उसे अपने झांसे में लिया और बाद में उसका यौन शोषण किया। शादी से इनकार और मारपीट के बाद छात्रा ने डीसीपी सेंट्रल से शिकायत की, जिसके आधार पर आरोपी SSI के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *