मामूली से विवाद पर महिला को पेड़ से बांधकर से पीटा, बीच-बचाव करने आए बेटे को भी लहूलुहान किया

morena 2

Morena: जिले के बलालपुर गांव में घूरे पर गोबर डालने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि एक ही परिवार के लोगों ने 35 वर्षीय महिला को घर से घसीटकर बाहर निकाला, पेड़ से बांध दिया और डंडों से बेरहमी से मारपीट की. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सीमा पत्नी मुकेश कुशवाह अपने घर के पास बने घूरे पर गोबर डालने गई थीं. इसी बात को लेकर परिवार की महिला महादेवी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जमीन अब उनकी है और यहां गोबर नहीं डाला जाएगा. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया.

घर में घुसकर मारपीट की

आरोप है कि महादेवी ने अपने पति राजेंद्र, बेटे कमल सिंह और बहू नीतू कुशवाह के साथ मिलकर सीमा के घर में घुसकर मारपीट की. इसके बाद उसे घसीटते हुए बाहर लाया गया, पेड़ से हाथ बांधकर डंडों से पीटा गया. महिला का बेटा बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया गया.

पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता आपस में देवरानी-जेठानी के रिश्ते में हैं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *