RTI से बनें जागरूक नागरिक, रायपुर में V-KAN Shine Foundation की विशेष कार्यशाला

695f53c1 91fe 4d42 9f8a a81420d8493f

Raipur News V-KAN Shine Foundation द्वारा राजधानी रायपुर के विमतारा हॉल में सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) पर निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में नागरिक, पत्रकार एवं जेन-ज़ी युवा शामिल हुए। आयोजनकर्ताओं आरटीआई एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला एवं अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य नागरिकों को सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित करना था।

पूर्व राज्य सूचना आयुक्त एवं वरिष्ठ पत्रकार धनवेन्द्र जायसवाल ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम नागरिकों को सशक्त बनाने और शासन में पारदर्शिता स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने आरटीआई आवेदन, प्रथम एवं द्वितीय अपील, शिकायत की प्रक्रिया, अधिनियम की विभिन्न धाराओं तथा जन सूचना अधिकारियों द्वारा अपनाए जाने वाले सामान्य आपत्तियों से निपटने के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने केवल दस्तावेज़ ही नहीं, बल्कि आवश्यकतानुसार सामग्री के नमूने प्राप्त करने के अधिकार के उपयोग पर भी बल दिया।

image

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जन सूचना अधिकारी सीमांत तिवारी ने आरटीआई अधिनियम की उपयोगिता, आवेदन प्रक्रिया, धारा 6(3), धारा 8, धारा 18 एवं 19 के प्रावधानों, छत्तीसगढ़ शासन की अधिसूचनाओं तथा उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी।

image

वरिष्ठ अधिवक्ता शरद प्रकाश यादव ने कहा कि संविधान का मूल भाव “We the People” है। नागरिक ही राज्य का वास्तविक स्वामी है, इसलिए शासन की कार्यप्रणाली जानना उसका संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का आधार है।

image

वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सोनी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम की प्रभावशीलता बनाए रखना आवश्यक है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार पी.सी. रथ ने आरटीआई आंदोलन के शुरुआती दौर के अनुभव साझा करते हुए कहा कि पारदर्शी लोकतंत्र के लिए यह कानून स्वतंत्र मीडिया जितना ही महत्वपूर्ण है।

image

अभिषेक प्रताप सिंह ने उदाहरण देते हुए बताया कि आरटीआई केवल भ्रष्टाचार उजागर करने का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे शासकीय विभागों के राजस्व और परिसंपत्तियों का बेहतर प्रबंधन भी संभव होता है। उन्होंने कुणाल शुक्ला द्वारा रायपुर नगर निगम में दायर 551 आरटीआई आवेदनों से सामने आए ऐसे मामलों का उल्लेख किया, जिनसे विभाग को राजस्व बढ़ाने में सहायता मिली।

कार्यक्रम में V-KAN Shine Foundation द्वारा अंकिता शर्मा एवं नितेश गर्ग को “जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड” से सम्मानित किया गया।फाउंडेशन की डायरेक्टर प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने बताया कि यह सम्मान ज्यूरी द्वारा सर्वसम्मति से प्रदान किया गया।

image

कार्यक्रम का संचालन स्वाति पांडे ने किया तथा उचित शर्मा ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं एवं आरटीआई कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *