श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, बुमराह-जडेजा की वापसी, सारांश जैन को पहली बार मौका

ind 2026 07 28t123400.199

Team India: भारतीय टीम को अगले महीने श्रीलंका दौरे पर जाना हैं, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस आगामी टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. लंबे समय बाद स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है. वहीं, घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है.

शुभमन गिल-केएल राहुल को बड़ी जिम्मेदारी

श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्टार ओपनर शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं. श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया की कमान एक बार फिर शुभमन गिल के हाथों सौंपी गई हैं. जबकि केएल राहुल को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को भी टीम में शामिल किया गया है.

वाशिंगटन सुंदर को नहीं मिली जगह

भारतीय स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर इन दिनों इंजरी से जूझ रहे हैं. इंग्लैंड दौरे के दौरान वह चोटिल हो गए थे और इसी वजह से उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है. बीसीसीआई ने बयान जारी कर बताया कि सुंदर श्रीलंका के खिलाफ आगामी पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं. वहीं, जसप्रीत बुमराह और सी सुदर्शन को टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन उनका खेल फिटनेस पर निर्भर करता है. वह दोनों खिलाड़ी भी इन दिनों चोट से जूझ रहे हैं. अगर ये दोनों खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो वह टीम पर बने रहेंगे.

कब और कहां खेले जाएंगे मैच?

श्रीलंका बनाम भारत पहला टेस्ट- 15 से 19 अगस्त (गॉल)
श्रीलंका बनाम भारत दूसरा टेस्ट- 23 से 27 अगस्त (कोलंबो)

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्ण, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *