सरकारी तेवर के बाद Meta बैकफुट पर! PM Modi का वीडियो रीस्टोर कर कहा- ‘गलती से हुआ था रिमूव’

pm 2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर दिखना अचानक बंद हो गया था. हालांकि ये वीडियो दूसरे देशों में चल रहा था लेकिन भारत में पीएम मोदी का ये वीडियो नहीं दिख रहा था. इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई थी. वीडियो खोलने पर कुछ यूजर्स को संदेश दिखा कि यह कंटेंट भारत में उपलब्ध नहीं है. हालांकि कुछ समय बाद ही इसे फिर से बहान कर दिया गया और वीडियो फिर से दिखने लगा.

मेटा ने दिया आधिकारिक बयान

इस पूरे मामले पर अब मेटा की तरफ एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है. इस बयान में मेटा ने साफ कर दिया है कि ये वीडियो किसी नीति उल्लंघन की वजह से नहीं बल्कि एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण गलती से हट गया था. कंपनी ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया है कि जैसे ही गड़बड़ी का पता चला वीडियो को तुरंत बहाल कर दिया गया है और अब ये पहले की तरह ही लोगों के सोशल मीडिया पर दिख रहा है.

आखिर किस वजह से हटा वीडियो

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार इस पूरे मामले को हल्के में नहीं ले रही है. संबंधित विभाग यह पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर किस वजह से प्रधानमंत्री के आधिकारिक वीडियो को हटाया गया और मेटा की ओर से दी गई तकनीकी खराबी की सफाई कितनी सही है. बताया जा रहा है कि इस मामले में मेटा के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण के लिए बुलाया जा सकता है.

मेटा ने अपने बयान में क्या कहा?

हालांकि मेटा की तरफ से जो बयान जारी किया गया है कि उसमें किसी भी तरह के सरकारी आदेश और कानूनी निर्देश का जिक्र नहीं है. मेटा के प्रवक्ता ने कहा, “The content was removed in error and has since been restored.” इस मामले पर कुछ राजनीतिक नेताओं और यूजर्स ने मेटा से पारदर्शिता की मांग की और पूछा कि वीडियो कुछ समय के लिए क्यों हटाया गया.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *