रायपुर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं और इस्तीफे की मांग के बीच छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का बयान सामने आया है।
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी मुद्दे पर निर्णय तथ्यों और संवैधानिक प्रक्रिया के आधार पर होना चाहिए,

न कि केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के आधार पर।वहीं, विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोप राजनीतिक प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार लागू कर रही है और इन प्रयासों का मूल्यांकन तथ्यों के आधार पर किया जाना चाहिए।धर्मेंद्र प्रधान को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच दोनों नेताओं के बयान सामने आने से इस मुद्दे पर सियासी चर्चा और तेज हो गई है।

हालांकि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर आधिकारिक स्तर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।अब सभी की नजर केंद्र सरकार की अगली प्रतिक्रिया और इस पूरे घटनाक्रम के राजनीतिक प्रभाव पर बनी हुई है।

