2 महिला जजों के हटने के बाद आज CBI कोर्ट में सास गिरिबाला की जमानत याचिका पर सुनवाई 

image 2026 07 14t191849.120 1 1 1

भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद सास गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर आज 24 जुलाई को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई होगी. इससे पहले दो महिला जजों ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था.

दरअसल, गिरिबाला सिंह के वकील ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव की अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी. कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने केस डायरी पेश की. इसके बाद जज मनोज कुमार श्रीवास्तव ने याचिका सुनवाई के लिए एक महिला जज की कोर्ट में भेजी, लेकिन उन्होंने गिरिबाला के पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने का हवाला देकर सुनवाई से इनकार कर दिया. इसके बाद मामला दूसरी महिला जज की अदालत में ट्रांसफर किया गया, लेकिन उन्होंने भी खुद को सुनवाई से अलग कर लिया.

आज CBI स्पेशल कोर्ट में होगी सुनवाई

दो महिला जजों के अलग होने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने याचिका को सीबीआई की विशेष अदालत में स्थानांतरित करने के आदेश दिए. चूंकि सीबीआई कोर्ट के जज अवकाश पर थे, इसलिए ड्यूटी जज ने 24 जुलाई की तारीख सुनवाई के लिए तय की थी.

खराब सेहत का हवाला, परिजनों का कड़ा विरोध

गिरिबाला सिंह ने अपनी अर्जी में वृद्धावस्था, खुद के खराब स्वास्थ्य, बुजुर्ग मां की देखभाल और बहू ट्विशा के साथ अच्छे संबंधों का हवाला देते हुए जमानत मांगी है. वहीं दूसरी ओर, पीड़िता ट्विशा के परिजनों ने जमानत का पुरजोर विरोध करने का फैसला किया है. वे हाई कोर्ट द्वारा पूर्व में रद्द की गई जमानत के तथ्यों और साक्ष्यों को निचली अदालत के समक्ष प्रस्तुत करेंगे.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *