Gmail का पासवर्ड याद करने की टेंशन खत्म, अब सब काम सेल्फी करेगी

image 2026 07 14t191849.120 1 1 1

साल 1999 में जापान में Kyocera Visual Phone VP-210 फोन लॉन्च हुआ जिसमें सामने की तरफ कैमरा लगा था. इसे “mobile videophone” कहा गया. फिर साल 2003 में Sony ने squat नाम से फ्लिप फोन निकाला जिसमें 0.3 मेगापिक्सल का फ्रन्ट कैमरा लगा था. इसके 10 साल बाद 2013 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने सेल्फी को word of the year कहा. माने सेल्फी लेते हमें 13 साल हो गया लेकिन ये कभी इतने काम की नहीं रही जितने काम की अब होने वाली है. आपके मोबाइल से क्लिक की गई सेल्फी अब आपके जीमेल का पासवर्ड बनने जा रही है. पासवर्ड भूल जाने और मोबाइल खो जाने पर भी जीमेल खुलेगा.

गूगल ने Gmail साइन-इन के लिए सेल्फ़ी वीडियो फीचर लॉन्च किया है. माने जो आप पासवर्ड भूल गए जो आप अमूमन भूल जाते हो या जो आपका मोबाइल चोरी हो गया जो कभी-कभार हो जाता है तो भी आपको आपके जीमेल में घुसने से कोई नहीं रोक पाएगा. सेल्फ़ी वीडियो सेट अप करना आसान है. सेटिंग्स में जल्द आपको Security and sign-in में इसका ऑप्शन मिलेगा. इसके बाद अपने डिवाइस के कैमरे की ओर देखें और अलग-अलग एंगल से वीडियो लेने के लिए सिर को कुछ छोटे-छोटे, बताए गए तरीकों से घुमा दीजिए. एकदम वैसे ही जैसे आईफोन में फेस आईडी स्कैन करने के लिए मुंडी घुमाते हैं.

इसके बाद जब भी आपको जीमेल में साइन-इन करना है तो सेल्फ़ी वीडियो वाला ऑप्शन चुन लीजिए. इसके बाद मोबाइल आपकी एक और सेल्फ़ी लेगा. सेल्फ़ी वीडियो, नए वीडियो की तुलना उस वीडियो से करेगा जिसे आपने पहले अपलोड किया था ताकि यह पक्का हो सके कि यह आप ही हैं. क्योंकि जमाना एआई और डीप फेक का है तो सिस्टम यह साबित करने के लिए कि यह एक लाइव वीडियो है, आपसे कुछ आसान हरकतें करने को कहेगा. वीडियो मैच होते आप जीमेल के अंदर.

ये वाला फीचर तब और काम आएगा जब आपका मोबाइल चोरी होगा. आप किसी भी दूसरे डिवाइस से अपना जीमेल आसानी से लॉगिन करके उसे ट्रैक कर सकते हैं. अभी भी ऐसा होता है मगर दूसरे डिवाइस में लॉगिन करना बहुत मुश्किल होता है स्पेशली जब आपके पास सिम का एक्सेस भी नहीं होता. लॉगिन होने से आप अपने जीमेल को चोरी हुए मोबाइल से हटा भी सकते हैं जिससे आपका डेटा सेफ रहेगा. वैसे सेल्फ़ी वीडियो कोई नई चीज नहीं है. इंस्टाग्राम में भी ऐसा फीचर कई महीनों से उपलब्ध है.

प्राइवेसी का क्या होगा

ये वाला सवाल तो आना ही था. बाबा गूगल के मुताबिक, आपका सेल्फ़ी वीडियो आपका है और उस पर आपका कंट्रोल है. इसे आपकी सहमति से रिकॉर्ड और सुरक्षित रूप से स्टोर किया जाता है, और आप इसे कभी भी अपने Google अकाउंट से डिलीट कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल सिर्फ़ आपको साइन-इन करने में मदद करने के लिए किया जाता है, जब तक कि आप खुद इसे दूसरे कामों के लिए शेयर करने का विकल्प न चुनें. आपका सेल्फ़ी वीडियो स्टोर होने के दौरान एन्क्रिप्ट किया जाता है, जिसका मतलब है कि इस्तेमाल न होने पर भी यह सुरक्षित रूप से स्टोर रहता है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *