कारोबारी महेंद्र गोयनका की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

mahendra 1024x576

CG News: खनिज कारोबारी महेंद्र गोयनका को अदालत ने 10 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. उन्हें कोलकाता पुलिस की मांग पर रिमांड पर सौंपा गया है.

अब कोलकाता पुलिस अगले 10 दिनों तक महेंद्र गोयनका से मामले के विभिन्न पहलुओं पर गहन पूछताछ करेगी। पूछताछ के दौरान उनके अन्य सहयोगियों, उनके ठिकानों और मामले से जुड़े संभावित नेटवर्क के बारे में भी सवाल किए जाएंगे. पुलिस इस दौरान मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और उपलब्ध साक्ष्यों की भी जांच करेगी.

महेन्द्र गोयनका को कोलकाता पुलिस ने किया था गिरफ्तार

बता दें कि कोलकत्ता पुलिस ने कटनी निवासी संजय पाठक की पारिवारिक कंपनियों से 1000 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में रायपुर निवासी षड्यंत्रकारी महेन्द्र गोयनका को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस द्वारा ये कार्रवाई 18 जुलाई की दरमियानी रात की गई वहीं कोलकाता पुलिस आरोपी को अपने साथ कोलकत्ता ले गई थी.

फर्जीवाड़ा कर कई कंपनियों पर किया नियंत्रण

महेन्द्र गोयनका ने फर्जी हस्ताक्षरों के माध्यम से पाठक परिवार के स्वामित्व वाली कई कंपनियों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया था. इस संबंध में कोलकत्ता में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120बी 467/468/471 सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके परिपालन में महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी की गई है.

संजय पाठक की कंपनी में करता था काम

महेंद्र गोयनका, जो रायपुर निवासी है और पूर्व में एमपी के विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनी में काम करता था. ये यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में एक प्रमुख प्रबंधकीय पद पर कार्यरत रहा है. गोयनका पर जालसाजी एवं धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं. आरोपों के अनुसार, यह मामला सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित वित्तीय अनियमितताओं और कंपनी के बिके हुए माल को छल-कपट करके बेचने से जुड़ा हुआ है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *