भूपेश-टीएस की बढ़ती नजदीकियों पर भाजपा का तंज

image 2026 07 14t191849.120 1 1 1

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के एक साथ लगातार हो रहे दौरों पर भाजपा ने तंज कसा है। मंत्री रामविचार नेताम और भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने इस पर चुटकी ली है। 

बाबा को भेलपुरी खिला रहे हैं- मंत्री रामविचार नेताम

मंत्री रामविचार नेताम ने चुटकी लेते हुए कहा कि बाबा को भेलपुरी खिला रहे हैं, नट-बोल्ट वाले कड़कनाथ भी खिलाएं। दिल मिले या न मिले, आंखें जरूर मिला रहे हैं। पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए या राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दे, यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है।

दोनों हनीमून मना रहे हैं- विधायक पुरंदर मिश्रा

वहीं भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि 2018 में हनीमून की बनी, फिर उनका तलाक हो गया। अब एक बार फिर दोनों हनीमून मना रहे हैं।

UCC से किसी के अधिकार प्रभावित नहीं होंगे- रामविचार नेताम

इसी के साथ ही रामविचार नेताम ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पिटारे में अब कुछ बचा नहीं है, इसलिए UCC जैसे मुद्दों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। कहीं भी ऐसी कोई बात नहीं है, जिससे आदिवासी, एसटी-एससी वर्ग के आरक्षण या अधिकार प्रभावित हों। जनमानस को गुमराह करने और राजनीतिक लाभ लेने के लिए षड्यंत्रपूर्वक भ्रम फैलाया गया है। मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि किसी भी वर्ग के अधिकारों का हनन नहीं होगा, बल्कि उनके अधिकार पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।

कांग्रेस अपना पुराना शासनकाल भूल गई- रामविचार नेताम

वही विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस अपने शासनकाल का व्यवहार भूल गई है। वर्ष 2002-03 के दौरान उन्होंने विधायक निधि तक समाप्त कर दी थी, उस समय हमारा विधायक दल मिलने गया, तो हमें बैठने तक के लिए नहीं कहा गया और सीधे निर्णय सुना दिया गया। उस दौर में विपक्ष ने काफी संघर्ष किया। पिछले पांच वर्षों की कांग्रेस सरकार में हमारे विधायकों को भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी गईं, लेकिन हमारी सरकार में पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों को योजनाओं का समान लाभ दिया जा रहा है। कांग्रेस के आरोप पूरी तरह तथ्यहीन और बेबुनियाद हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *