CG News: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक और प्रशासनिक बदलाव करते हुए जयंत वैष्णव को मुख्यमंत्री सुरक्षा का पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति हरीश राठौर के कोरिया जिले का एसपी बनाए जाने के बाद की गई है.
उनकी जगह पर अब जयंत वैष्णव मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे. इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने आदेश जारी कर दिया है. नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.


