आखिरी मिनटों में पलटा मैच, अर्जेंटीना फाइनल में

untitled 2

Fifa World Cup 2026: विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना ने अपनी जगह पक्की कर ली है. दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेटीना और इंग्लैंड के बीच खेला गया ये मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा. इस मैच में पहले 84 मिनट तक इंग्लैंड के 1-0 की बढ़त थी लेकिन अखीरी 7 मिनट के खेल में जो करिश्मा हुआ उसके सभी को चौका दिया. आखिरी 7 मिनट में अर्जेंटीना ने 2 गोल दागकर मैच को अपने नाम किया. इस मैच में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर अर्जेंटीना ने अपनी फाइनल की टिकट पक्की कर ली.

Read more :-https://thehoneybadger.co.in/?p=911: आखिरी मिनटों में पलटा मैच, अर्जेंटीना फाइनल में

स्पेन से होगी फाइनल में भिडंत

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना की भिड़ंत 2010 की चैंपियन स्पेन से होगी. ब्राजील बैक टू बैक फीफा विश्व कप का खिताब जीतने वाली आखिरी टीम है. वह 1958 और 1962 में चैंपियन बनी थी. अर्जेंटीना के पास भी यह कारनामा करने का मौका होगा.

Read more :-https://thehoneybadger.co.in/?p=893

कैसा रहा अभी तक का सफर?

टूर्नामेंट में अर्जेंटीना का सफर बेहद दिलचस्प रहा. क्वार्टर फाइनल में टीम ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ एक्स्ट्रा टाइम में जीत हासिल की थी. प्री क्वार्टर फाइनल में मिस्त्र के खिलाफ 78वें मिनट तक 2-0 से पीछ रहने के बाद मुकाबला जीत लिया था. राउंड ऑफ 32 के मैच में केप वेर्डे के खिलाफ भी टीम को एक्स्ट्रा टाइम में जीत मिली थी.

कब और कहां देखें मैच?

FIFA World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला अमेरिका के MetLife Stadium (New Jersey) में 19 जुलाई 2026 (रविवार) को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मैच 20 जुलाई की रात 12:30 बजे (IST) शुरू होगा. भारत में FIFA World Cup 2026 की आधिकारिक डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE5 पर उपलब्ध है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *