CG Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बिलासपुर जोन की 8 ट्रेनें रहेंगी रद्द, ये हैं पूरी लिस्ट

webp 74 1024x576

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. दक्षिण पूर्व मध्य रेल के बिलासपुर जोन के अंतर्गत चलने वाली 8 ट्रेनें रद्द रहेंगी. 18 और 19 जुलाई को ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा. तकनीकी काम की वजह से MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी.

ट्रेनों को क्यों रद्द किया गया है?

बिलासपुर जोन में कई अवसंरचनात्मक और विकास कार्य किए जा रहे हैं. इन्हें तेजी के साथ किया जा रहा है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर जोन के अंतर्गत आने वाले भाटापारा-हथबंध रेलवे स्टेशन के बीच तीसरी लाइन के लिए ऑटोमैटिक सिग्लिंग सिस्टम का काम किया जा रहा है. इन कारणों से ट्रेनों को रद्द किया गया है.

इन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है

ये 8 ट्रेनें 18 और 19 जुलाई 2026 को रद्द रहेंगी. इस वजह से बिलासपुर, रायपुर, गेवरा रोड और कोरबा आने जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

गाड़ी संख्याट्रेन का नामतारीख
गाड़ी संख्या 68719बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर18 एवं 19 जुलाई
गाड़ी संख्या 58203कोरबा-रायपुर पैसेंजर18 एवं 19 जुलाई
गाडी संख्या 58204रायपुर-कोरबा पैसेंजर18 एवं 19 जुलाई
गाड़ी संख्या 68746रायपुर- गेवरा रोड मेमू18 जुलाई
गाड़ी संख्या 68745गेवरा रोड-रायपुर मेमू19 जुलाई
गाड़ी संख्या 68728रायपुर-बिलासपुर मेमू19 जुलाई
गाड़ी संख्या 68734बिलासपुर-गेवरा रोड19 जुलाई
गाड़ी संख्या 68733गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू19 जुलाई

दो ट्रेनें बिलासपुर तक ही चलेंगी

  • ट्रेन नंबर 68861, गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू 18 और 19 जुलाई को बिलासपुर से ही रवाना होगी. गोंदिया से बिलासपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 68862, झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू 18 और 19 जुलाई को बिलासपुर में ही समाप्त होगी.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *