छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन, इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार समेत मुद्दों पर होगी चर्चा

images (7)

CG Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है. सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विभिन्न विभागों से जुड़े सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे.

प्रश्नकाल में कई मुद्दों पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड का वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखेंगे. वहीं मंत्री लखनलाल देवांगन और श्याम बिहारी जायसवाल भी अपने-अपने विभागों से संबंधित पत्र सदन के पटल पर प्रस्तुत करेंगे.आज सदन में दो महत्वपूर्ण ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लाए जाएंगे. पहला मुद्दा इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार का होगा, जबकि दूसरा शासकीय मुद्रणालय में प्रिंटिंग कार्य में कथित अनियमितताओं से जुड़ा मामला रहेगा.

इसके अलावा विधायक विक्रम उसेंडी गैर-सरकारी सदस्यों के विधेयकों एवं संकल्पों से संबंधित समिति का पहला प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत करेंगे. विधायक कुंवर सिंह निषाद, सावित्री मंडावी और राघवेंद्र सिंह विभिन्न याचिकाएं सदन के समक्ष रखेंगे. आज की कार्यवाही के दौरान 7 शासकीय विधि विषयक कार्य भी प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे सदन में दिनभर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है.

बता दें कि कार्यवाही के दूसरे दिन सदन की शुरुआत से ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा देखने को मिली। प्रश्नकाल के दौरान विधायक भईया लाल राजवाड़े ने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने और जल टंकियों के निर्माण कार्य में कथित गड़बड़ियों का मामला उठाया, जिस पर सरकार ने जांच कराने की घोषणा की. जिसके बाद शून्य काल की शुरुआत हुई. जिसमें विपक्ष ने अपना स्थगन प्रस्ताव लाया. शून्यकाल के दौरान खाद और बीज की कथित कमी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा. विपक्ष ने इस मामले पर स्थगन प्रस्ताव पेश कर तत्काल चर्चा की मांग की.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *