छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: पंडवानी गायिका तीजन बाई को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी शुरुआत…

img 20260713 wa0334

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. 17 जुलाई तक चलने वाले सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी. इस दौरान 8 विधेयक पेश किए जाएंगे. सत्र के पहले दिन की कार्यवाही पद्म विभूषण तीजन बाई छत्तीसगढ़ पंडवानी गायिका को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू होगी.

सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल में सीएम विष्णुदेव साय, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे. इसके अलावा मुख्ममंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन 2024-25, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग का वार्षिक लेखा प्रतिवेदन वित्तीय वर्ष 2024-25 और अधिसूचित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग विनियम 2026 पटल पर रखेंगेउप मुख्यमंत्री विजय शर्मा विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन वीबी जी राम जी योजना छत्तीसगढ़ को पटल पर रखेंगे. वहीं वाणिज्य कर मंत्री ओपी चौधरी गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स नेटवर्क का वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 पटल पर रखेंगे. इसके साथ फरवरी-मार्च 2026 सत्र के प्रश्नों के अपूर्ण उत्तर के पूर्ण

इसके साथ पहले दिन वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर और धर्मजीत सिंह प्रदेश में पुरातात्विक वस्तुओं के संरक्षण संवर्धन में लापरवाही किए जाने पर संस्कृति मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे. वहीं कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप जांजगीर जिला अस्पताल में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि में अनियमितता का मामला उठाएंगे.उत्तरों का संकनल पटल पर रखा जाएगा.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *