रायपुर वासियों को गर्मी से राहत! आज बारिश और बादलों का रहेगा डेरा

images (2)

रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 33°C और न्यूनतम तापमान 27°Cरहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी। रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही के साथ बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

1783831961486991841628148158533

बारिश के कारण दिन के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी, जिससे लोगों को उमस के बावजूद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि सुबह और शाम के समय सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं, इसलिए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *