मिठाई दुकान में आग का तांडव, देखते ही देखते सब राख

screenshot 11 7 2026 145158 lalluram.com

तखतपुर तखतपुर के प्रसिद्ध श्री गणेश कॉफी एंड स्वीट्स में शुक्रवार को भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटों पर काबू नहीं पाया जा सका. प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है.

फायर ब्रिगेड की देरी पर भड़का लोगों का गुस्सा

घटना का सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक आग सब कुछ तबाह कर चुकी थी. होटल का फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, खाद्य सामग्री जलकर राख हो चुके थे, जिससे सालों की कमाई कुछ मिनटों में बरबाद हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर तखतपुर में स्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था होती तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था.

दो साल बाद भी अधूरी रही मुख्यमंत्री की घोषणा

गौरतलब है कि करीब दो वर्ष पहले मुख्यमंत्री ने तखतपुर में फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक यह व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी. हर आगजनी की घटना के बाद फायर ब्रिगेड की कमी का मुद्दा उठता है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है.

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर उठे सवाल

घटना के बाद लोगों में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली. उनका कहना है कि आग जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव गंभीर चिंता का विषय है. लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता और प्रशासन की सुस्त कार्यशैली का खामियाजा आम नागरिकों को बार-बार भुगतना पड़ रहा है. 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *