‘INDIA’S AI: Through Her Lens’ का हुआ विमोचन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की सराहना

17837450296604666991667819294249

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने वरिष्ठ सिविल सेवा अधिकारी निमिषा झा की पुस्तक “INDIA’S AI: Through Her Lens” का नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) में विमोचन किया। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर सहित IGNCA के पदाधिकारी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर किए गए पोस्ट में बताया कि यह पुस्तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), जेंडर और सुशासन के अंतर्संबंधों पर आधारित है।

17837450296604666991667819294249

उन्होंने बताया कि पुस्तक महिलाओं के दृष्टिकोण से AI की संभावनाओं का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करती है और विकसित भारत के निर्माण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सकारात्मक एवं समावेशी उपयोग की दिशा में यह एक अत्यंत सराहनीय एवं समसामयिक कृति है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *