पिकअप का पंचर ठीक कर रहे थे 4 लोग, तभी पीछे से आई मौत… कुछ ही सेकंड में चारों की बिछ गई लाश

UP Road Accident
UP Road Accident

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। सैनी कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे पिकअप वाहन का पंचर ठीक कर रहे चार लोगों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

पंचर ठीक करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर में कंगन होटल के सामने एक पिकअप वाहन का टायर पंचर हो गया था। वाहन चालक ने सड़क किनारे गाड़ी रोक दी और पंचर ठीक कराया जा रहा था। इसी दौरान चार लोग मिलकर पंचर बनाने का काम कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े चारों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों दूर जाकर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई अस्पताल

हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बिना देर किए एंबुलेंस को सूचना दी और चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

चारों मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सिराथू सैनी, एहसान, साबिर और अकबर के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस कर रही अज्ञात वाहन की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। वाहन चालक की पहचान होते ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *