बस्तर | The Honey Badger News
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे बस्तर के बांदे परिक्षेत्र, पश्चिम भानुप्रतापपुर में वन विभाग ने बाघ के कथित अवैध शिकार के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने आरोपियों के कब्जे से बाघ की खाल बरामद की है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरामद खाल एक छोटे बाघ (शावक) की प्रतीत हो रही है। स्थानीय स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में उसकी मां भी शिकार का शिकार हुई हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

वन विभाग दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहा है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच के बाद ही शिकार की पूरी परिस्थितियों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी.
The Honey Badger News इस मामले से जुड़े सभी आधिकारिक अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।

