महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बीजापुर में की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, पोषण और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

addtext 06 28 12.29.55

बीजापुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बीजापुर जिले में विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से महतारी वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना तथा कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को और अधिक गति देने पर जोर दिया।

समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की नियमित निगरानी की जाए, ताकि जिले में कुपोषण की समस्या को प्रभावी ढंग से कम किया जा सके।

1002152053

श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के नक्सल प्रभावित और नक्सल मुक्त हो रहे क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण, बच्चों के बेहतर पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाया जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

बैठक में विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति, हितग्राहियों की संख्या और जिले में संचालित पोषण एवं महिला कल्याण कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की। मंत्री ने आवश्यक सुधारों के साथ योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

The Honey Badger News Desk

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *