हैंडबॉल संघ जिला राजनांदगांव के तत्वावधान में 48वीं राज्यस्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 17 एवं 18 अक्टूबर 2026 को कृष्णा पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव में किया गया. दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की टीमों के लगभग 144 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया.

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 17 अक्टूबर, शनिवार को आयोजित किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आनंद त्रिपाठी, उपाध्यक्ष, कृष्णा एजुकेशन सोसाइटी एवं कृष्णा ग्रुप ऑफ एजुकेशन आर. एस. पाण्डेय, एकेडमी डायरेक्टर, कृष्णा ग्रुप ऑफ एजुकेशन-धनंजय सिंह, प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर, कृष्णा पब्लिक स्कूल- प्रिंस मिश्रा, सचिव, हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़- शुभम पींचा, डायरेक्टर, कृष्णा पब्लिक स्कूल सहित श्री शैलेश दीक्षित एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.
हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की ओर से श्रेष्ठा तिवारी एवं शैलेश दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहे. अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डाला और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर कृष्णा पब्लिक स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया गया.

सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आपसी समन्वय, सहयोग और समर्पण के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया. उनके सामूहिक प्रयासों से खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराने तथा प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहायता मिली.हैंडबॉल संघ जिला राजनांदगांव के सचिव औमान नारायण तम्बोली ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया. सभी जिलों की टीमों, प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों के सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई.

