गरबा से लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत:पड़ोसी युवक के साथ स्कूटी पर थी, कार की टक्कर से युवक गंभीर घायल

img 20261020 wa0396

भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-5 स्थित फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग पर सड़क हादसे में 20 साल के युवती की मौत हो गई। युवती अपने परिचित युवक के साथ गरबा खेलकर स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान सेक्टर-5 प्लांट के पास रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी।हादसे में युवती और युवक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रात करीब 3 बजे युवती की मौत हो गई। घायल युवक का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, अक्षिता अवचट (20) कॉलोनी के बी ब्लॉक में रहती थी। पिता गजानन अवचट लोको पायलट हैं। वह पड़ोस में रहने वाले आयुष कुमार पचौरी (17) के साथ गरबा खेलने गई थी।गरबा खेलने के बाद दोनों स्कूटी से तालपुरी स्थित अपने घर लौट रहे थे। वे फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग से गुजर रहे थे, तभी सेक्टर-5 स्थित सीमेंट प्लांट के पास कार (CG 07 CH 232) ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

IMG 20261020 WA0397

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *