नगर पालिक निगम रायपुर में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। निगम आयुक्त के आदेश के अनुसार 13 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में अपर आयुक्त, उपायुक्त और जोन आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।जारी आदेश के मुताबिक, रवि राही को अपर आयुक्त के रूप में विभिन्न योजनाओं और विभागों का प्रभार सौंपा गया है। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आरडीएपीएसएस, आईएसबीटी, आईटी, नगर निवेश शाखा, शिकायत शाखा, 15वें वित्त आयोग, एनडीएमए और अर्बन चैलेंज फंड सहित अन्य कार्य शामिल हैं।सुश्री रुचि शर्मा, उपायुक्त, मुख्यालय को अपर आयुक्त का प्रभार देते हुए शहरी गरीबी उपशमन, एन.यू.एल.एम., पीएम स्वनिधि, उद्यान एवं संस्कृति, पर्यटन, खेल एवं युवा कल्याण तथा जोन क्रमांक 10 के जोन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं, श्रीमती प्रीति सिंह को जोन क्रमांक 6, खीरसागर नायक को जोन क्रमांक 3, हितेंद्र यादव को जोन क्रमांक 9 और राकेश शर्मा को जोन क्रमांक 5 का जोन आयुक्त बनाया गया है।इसके अलावा, मोनेश्वर शर्मा को उपायुक्त के साथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग, मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।आदेश में कुछ अधिकारियों के वर्तमान प्रभारों में भी कटौती की गई है, जबकि शेष जिम्मेदारियां पूर्ववत रखने का उल्लेख है। आदेश पर नगर निगम रायपुर के आयुक्त की ओर से डिजिटल हस्ताक्षर किए गए हैं।इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य नगर निगम के विभिन्न विभागों और जोनों के कामकाज को व्यवस्थित करना है।
Posted inChhattisgarhnews
रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल, अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

