कैंसर का नाम सुनते ही हमारे मन में डर बैठ जाता है. यह वो बिमारी है, जिससे इंसान को सालों तक लड़ती रहता है. बचने के लिए कभी सर्जरी कराना पड़ता है बिमारी से लड़ने के लिए. लेकिन छत्तीसगढ़ से एक ऐसी खबर आई है. जोकि चौंका देने वाली है.
यहां एक अजगर के कैंसर का सफल इलाज किया गया.क्या है पूरा मामला ?मिली जानकारी के अनुसार, सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में एक 8.5 किलो के इंडियन रॉक पाइथन का रेस्क्यू किया गया. ये रेस्क्यू स्नेक मैन सत्यम द्विवेदी ने किया. लेकिन रेस्क्यू के बाद जब अजगर की जांच की गई को डॉक्टर तक हैरान रह गए. अजगर के मुंह के अंदर एक बड़ी गांठ मिली. जोकि कैंसर का ट्यूमर बताया गया.
बेजुबान जीव दर्द से तड़प रहा थाएक बेजुबान जीव दर्द से तड़प रहा था, वो बता नहीं सकता था, लेकिन उसकी तकलीफ को डॉक्टरों ने समझा. सांप को बचाने के लिए अंबिकापुर से बिलासपुर तक का लंबा सफर तय किया गया. स्नेक मैन सत्यम खुद अजगर को लेकर बिलासपुर पहुंचे. पहले अजगर की जांच कानन पेंडारी में की गई. फिर डॉक्टर पीयूष दुबे के पास जटिल सर्जरी का फैसला लिया गया
.कैंसर का ट्यूमर बाहर निकालाकरीब साढ़े तीन घंटे तक चले इस बेहद मुश्किल ऑपरेशन में डॉक्टरों ने अजगर के मुंह से कैंसर का ट्यूमर निकाला गया. यह ऑपरेशन इतना नाजुक था कि, एक छोटी सी चूक अजगर की जान ले सकती थी. लेकिन डॉक्टरों की टीम ने हिम्मत और संवेदनशीलता के साथ सर्जरी को मफल बनाया. वहीं, सर्जरी के बाद अजगर को ड्रिप और विशेष देखभाल में रखा गया है.

