रायपुर में RPF का 42वां स्थापना दिवस, 33 अधिकारियों-जवानों को मिलेंगे पदक

chhattisgarh budget 2026 27 2026 10 12t082118.294

रायपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का 42वां स्थापना दिवस रायपुर के रेलवे वर्कशॉप ग्राउंड में मनाया जा रहा है। इस राष्ट्रीय आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को चुना गया है। समारोह में आरपीएफ के अनुशासन, साहस और कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Read also:-

समारोह की शुरुआत भव्य परेड से होगी। इसमें आरपीएफ की विभिन्न टुकड़ियां मार्च करेंगी। महिला दस्ता भी परेड का हिस्सा होगा। इसके अलावा कमांडो टीम CORAS, डॉग स्क्वॉड और सेगवे दस्ता अपनी क्षमता और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

समारोह में आरपीएफ की महानिदेशक सोनाली मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उनके साथ रेलवे बोर्ड, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और छत्तीसगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। महानिदेशक परेड की सलामी लेंगी और जवानों को संबोधित करेंगी।

स्थापना दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया जाएगा। दी गई जानकारी के अनुसार, तीन अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और 30 अधिकारियों व जवानों को पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे।

समारोह में एक आरपीएफ जवान को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2024 में एक रेल यात्री की जान बचाने के लिए जवान को जीवन रक्षा पदक दिया जाएगा। बताया गया है कि जवान ने यात्री की जान बचाने के लिए अपनी सुरक्षा की परवाह नहीं की थी।

रायपुर में आयोजित यह समारोह रेलवे सुरक्षा बल के समर्पण, साहस और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति उसकी भूमिका को सामने लाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *