चाइल्ड हेल्पलाइन ऑफिस में महिला से मारपीट करने के मामले में फेमस यूट्यूबर गिरफ्तार, पूरा मामला चौंका देने वाला

chhattisgarh budget 2026 27 2026 10 11t125839.947 768x479

Durg Youtuber Hanu Nayak Arrest:छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां के महिला-बाल विकास विभाग के चाइल्ड हेल्पलाइन के ऑफिस में महिला से यूट्यूबर द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आ रहा है. यूट्यूबर हनुमान नायक को शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में गिरफ्तार भी कर लिया है. पूरा मामला सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है

.महिला बच्ची को काउंसिलिंग लेकर आई थीमिली जानकारी के मुताबिक, महिला–बाल विकास विभाग की टीम बच्ची को संरक्षण देने के मकसद से ऑफिस लेकर गई थी. इसके बाद बच्ची की मां को भी बच्ची के डॉक्यूमेंट्स लेकर बुलाए गए. वहीं, बच्ची और उसकी मां की काउंसलिंग की जा रही थी. इसी वक्त यूट्यूबर भी ऑफिस पहुंचा . काउंसिलिंग के वक्त बच्ची को स्कूल नहीं जाने को लेकर बातचीत हुई.

यूट्यूबर पर धक्का मारने का आरोपइसी बीच विवाद बढ़ गया और आरोपी ने कथित तौर पर महिला व विभागीय कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की. यूट्यूबर हनुमान नायक पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का भी आरोप लगाया गया. कर्मचारियों ने आरोपी पर धमकी देने और सरकारी काम में बाधा डालने का भी आरोप लगाया है.घटना का CCTV फुटेज आया सामनेचाइल्ड हेल्पलाइन की काउंसलर ममता साहू और परियोजना समन्वयक चंद्रप्रकाश पटेल ने भी आरोपी पर महिला से मारपीट, गाली-गलौज और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए थे. पूरा मामला 7 अक्टूबर का बताया जा रहा है. मामले से जुड़े फुटेज भी सामने आये हैं. इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज की. वहीं, अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *