छत्तीसगढ़ की ग्लोबल निवेश पहचान मजबूत करने की तैयारी

teacher viral video 1

बिलासपुर: Teacher Viral Video छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक शिक्षक के कथित तौर पर नशे की हालत में स्कूल पहुंचा और हंगामा मचाना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रधानमंत्री पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

Teacher Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, मामला हायर सेकेंडरी स्कूल बहेरामुड़ा का है। वायरल वीडियो में शिक्षक स्कूल परिसर में हंगामा करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।

शिक्षक ने 10 महीने से वेतन नहीं मिलने की बात कही

बताया जा रहा है कि स्कूल में हंगामे के दौरान शिक्षक ने दावा किया कि उन्हें पिछले 10 महीने से वेतन नहीं मिला है। हालांकि, शिक्षक के इस दावे और वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। हायर सेकेंडरी स्कूल बहेरामुड़ा का यह मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के स्तर पर कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *