गोपनीय जानकारी शोएब ढेबर तक पहुंचाने के आरोप,दो क्राइम ब्रांच के आरक्षकों को किया लाइन अटैच

img 20261002 wa0038

अटैचराहुल गौतम और शिवम् द्विवेदी पर कार्रवाई, DCP क्राइम ने जारी किए आदेश पुलिस ने कार्रवाई को प्रशासनिक कारण बतायारायपुर। रायपुर पुलिस महकमे की क्राइम ब्रांच से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। क्राइम ब्रांच में पदस्थ दो आरक्षकों राहुल गौतम और शिवम् द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है।

1001827087

दोनों आरक्षकों पर क्राइम ब्रांच की गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप सामने आने के बाद यह कार्रवाई किए जाने की जानकारी है।बताया जा रहा है कि दोनों आरक्षकों पर विभाग की संवेदनशील और गोपनीय जानकारी शोएब ढेबर तक पहुंचाने के आरोप हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस अधिकारियों की ओर से फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अधिकारियों द्वारा कार्रवाई को प्रशासनिक कारणों से की गई कार्रवाई बताया जा रहा है।गोपनीय सूचनाओं के लीक होने की जानकारी सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद DCP क्राइम ने दोनों आरक्षकों को लाइन अटैच करने के लिखित आदेश जारी किए।

1001827088

फिलहाल पुलिस की ओर से इस कार्रवाई के संबंध में विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोपों की वास्तविकता और कार्रवाई के विस्तृत कारण जांच या विभागीय स्तर पर सामने आने के बाद ही स्पष्ट होंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *