पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. राजा वडिंग 2022 से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) की कमान संभाल रहे थे. हालांकि, उनके इस्तीफे के बाद अभी तक यह क्लियर नहीं हुआ है कि अब यह जिम्मेदारी किसे दी जाएगी. अध्यक्ष पद की रेस में विजय इंदर सिंगला, परगट सिंह और सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम तेजी से चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, कई महीनों से पार्टी और संगठन के अंदर नेतृव्य को लेकर मंथन चल रहा था. इसी बीच गुटबाजी की भी चर्चा सामने आई थी. इसी बीच उन्होंने इस्तीफा दे दिया. नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर संभावना है कि 24 से 48 घंटों के अंदर घोषणा हो सकती है. इस रेस में कई नाम चल रहे हैं.

