OnePlus का 7000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

hsp3slzbaaeoczh

OnePlus भारत में आज यानी 22 सितंबर को अपना नया बजट फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी OnePlus N6 Lite के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी का ये फोन OnePlus N6 और N6x के बाद N6 सीरीज में नए मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा। कंपनी इस फोन को अब तक का सबसे किफायती स्मार्टफोन बता रही है। फोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम हो सकती है। चलिए पहले फोन की लॉन्च डिटेल्स जान लेते हैं…

OnePlus N6 Lite भारत में आज 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च के दौरान कंपनी डिवाइस की कीमत, सेल डेट और ऑफर्स से जुड़ी जानकारी शेयर करेगी। लॉन्च के बाद स्मार्टफोन की सेल Amazon India, OnePlus.in, OnePlus Store App, OnePlus Experience Stores और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए शुरू होगी।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OnePlus N6 Lite में 6.75 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। फोन का वजन सिर्फ 215 ग्राम और मोटाई 8.95mm हो सकती है। डिवाइस में IP64 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिल सकती है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी होगी।

कंपनी का दावा है कि ये बैटरी सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चल सकती है। कंपनी के मुताबिक बैटरी 6 साल बाद भी 80 परसेंट से ज्यादा हेल्थ बनाए रख सकती है। फोन में वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन को एक बार चार्ज करने पर 26.8 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 29.9 घंटे Google Maps नेविगेशन और 49.7 घंटे तक कॉलिंग टाइम मिल सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *