Mahadev book Case ED का बड़ा एक्शन, EaseMy Trip प्रमोटर निशांत पिट्टी के 59.60 करोड़ के शेयर अटैच

mahadev 768x432

Mahadev betting Apps : (ED) ने EaseMyTrip के को-फाउंडर निशांत पिट्टी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. आरोप है कि महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप की रकम का इस्तेमाल शेयर बाजार में किया गया है. इसके साथ ही पिट्टी के 59.60 करोड़ रुपये के शेयर प्रोविजनल तौर पर अटैच किए गए हैं.

ईडी ने शेयर जब्त करने की अनुमति मांगीछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की विशेष PMLA कोर्ट में ED ने पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की. इसमें 42 लोगों का नाम शामिल है. EBIX ग्रुप के चेयरमैन विकास गर्ग के साथ निशांत पिट्टी का नाम भी शामिल है. उन पर आरोप है कि महादेव सट्टा एप की रकम को पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट (FPI) में लगाया. ईडी ने कोर्ट से अटैच किए गए शेयर को जब्त करने की अनुमति मांगी है. जांच एजेंसी ने इसे ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ बताया है.

इसके साथ ही ईजमाय ट्रिप की ओर से जवाब का इंतजार किया जा रहा है.विकास गर्ग के दिल्ली स्थित घर पर ईडी ने छापा मारा था. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. वर्तमान में वे ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं. इस कार्रवाई के बाद बीजेपी ने उन्हें आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक पद से हटा दिया था. इसके साथ ही प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी थी.

ED ने निशांत पिट्टी से तीन बार पूछताछ कर चुकी है. उन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर संबंध से इनकार किया था. चार्जशीट में कहा गया है कि निशांत पिट्टी दुबई में रहने वाले स्काई एक्सचेंज के मालिक हरिशंकर टिबरेवाल के करीबी है. skyexchange को एजेंसी ने अवैध बेटिंग प्लेटफॉर्म बताया था. पिट्टी पर आरोप है कि पिट्टी ने तिबरेवाल की मदद की. ED के मुताबिक उन्होंने Skyexchange से अर्जित हुई अपराध की रकम को अलग-अलग स्तरों पर घुमाया यानी लेयरिंग करने में मदद की.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *