टीचर ने 5 छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा! गाली-गलौज करने का भी आरोप, केस दर्ज

chhattisgarh budget 2026 27 2026 09 21t081352.449 768x479 (1)

Balod: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर आ रही है. जिले के दल्लीराजहरा स्थित शासकीय आईटीआई में छात्रों की पिटाई का मामला सामने आया है. आरोप है कि आईटीआई के शिक्षक फलिन साहू ने पांच छात्रों के साथ मारपीट की है. इस मारपीट में छात्रों को चोटें आई हैं. घटना के बाद नाराज छात्रों के परिजनों ने आईटीआई पहुंचकर हंगामा किया.आला अधिकारी मौके पर पहुंचेपूरे माले की सूचना मिलते ही एसडीएम और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ.

जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा पूजा के दौरान सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षक मिलकर भोजन बनाने की तैयारी कर रहे थे. बताया जा रहा है कि इसी दौरान छात्र गजेंद्र साहू क्लास रूम में पानी पीने गया था. आरोप है कि शिक्षक फलिन साहू ने छात्र को काम करने के बजाय घूमने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज की.

छात्र गजेंद्र साहू के साथ मारपीट होते देख बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य छात्रों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है. जिन छात्रों के साथ मारपीट का आरोप है उनमें छात्र नमन खोबरागड़े, सूरज रंगारी, देवेंद्र निषाद और युवराज साहू शामिल हैं.आरोप है कि शिक्षक ने पांचों छात्रों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा. घटना के बाद छात्रों ने अपने परिजनों को आईटीआई बुलाया. परिजन आईटीआई पहुंचे और हंगामा किया.

मामले की सूचना एसडीएम और पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही एसडीएम और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचेय अधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ.इसके बाद छात्रों ने दल्लीराजहरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में शिक्षक फलिन साहू पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया गया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिक्षक फलिन साहू के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने धारा 296, 351(3) और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *