Raipur News : रायपुर आईएचएम रायपुर के दो स्टूडेंट्स निशा टंडन और स्नेहा देवांगन का ओबेरॉय ओसीईआर कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। दोनों स्टूडेंट्स ने चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करते हुए यह अवसर हासिल किया। ओबेरॉय समूह का ओसीईआर कार्यक्रम

होटल और आतिथ्य क्षेत्र में स्टूडेंट्स को उद्योग की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर देने से जुड़ा है। इस कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को होटल उद्योग में काम करने का व्यावहारिक अनुभव भी मिलता है। संस्थान प्रबंधन का कहना है कि ऐसे चयन से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ आतिथ्य क्षेत्र में करियर के अवसरों को समझने और आगे बढ़ने का मौका मिलता है।


