राहुल गांधी ने इंदौरियों से पूछा क्या खिलाएंगे? आज होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

rahul gandhi 9 768x432

Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार (19 सितंबर) को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. काफी जद्दोजहद के बाद कार्यक्रम के लिए अनुमति मिल गई हैं. पार्टी की ओर से तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं. इस प्रोग्राम से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पूछा कि इंदौर में क्या-क्या खिला रहे हैं?

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके राहुल गांधी ने लिखा कि कल (19 सितंबर) क्या खिला रहे हो, इंदौर? पोहा, जलेबी या कुछ और! इसके साथ ही उन्होंने लिखा कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बताइए. इस पर लोगों ने भी ढेरों ऑप्शन दिया. किसी ने दाल-बाटी लिखा तो किसी कचौड़ी-समोसा लिखा. किसी की सेव-मिक्चर तो किसी ने दाल-बाफले का विकल्प दिया.

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दोपहर 2 बजे इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे. यहां से सीधे होटल जाएंगे. इसके बाद शाम 6 बजे रीजनल पार्क के सामने स्थित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात 9 बजे रवाना होंगे.

राहुल गांधी के कार्यक्रम के साथ-साथ सांस्कृति प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी. सिंगर राघव चैतन्य परफॉर्म करेंगे. इस कार्यक्रम में राहुल गांधी जेन-जी के साथ-साथ बेरोजगारी, पढ़ाई और दूसरे मुद्दों को भी उठाएंगे.

कार्यक्रम स्थल में एंट्री के लिए 7 गेटों की व्यवस्था की गई है. दो गेट VIP और एक VVIP के लिए बनाया गया है. वहीं, स्टूडेंट्स के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं. इस कार्यक्रम के लिए 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. सभा स्थल पर 1500 वॉलंटियर्स मौजूद रहेंगे. सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम किए गए हैं.

पुलिस ने कार्यक्रम के लिए 31 शर्तें रखी हैं. इनमें नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन पर पूरी तरह रोक, भीड़ को 2 हजार क्षमता वाले सेक्टर में बांटना जैसी शर्तें शामिल होगी.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *