कोयलीबेड़ा जनपद पंचायत में दीपों से गूंजा ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ का संदेश

screenshot 20260918 173604

।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोयलीबेड़ा जनपद पंचायत परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित कर ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ की आकृति और संदेश तैयार किया गया। दीपों की रोशनी से सजे जनपद पंचायत परिसर में यह संदेश लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों ने दीप जलाकर शांति, विकास और नक्सलवाद से मुक्त बस्तर की भावना का संदेश दिया।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि दीपों के माध्यम से बस्तर में शांति और विकास की नई उम्मीद का संदेश देने का प्रयास किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *