कांग्रेस की सरकार बनी तो कौन होगा छ्त्तीसगढ़ का CM? दीपक बैज बोले- पार्टी में कई नेता मुख्यमंत्री बनने योग्य

deepak baij 768x432

Ambikapur: छत्तीसगढ़ में अभी विधानसभा चुनाव के लिए करीब 2 साल का समय बाकी है. लेकिन पीसीसी चीफ दीपक बैज का हाल ही दिया गया एक बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. सरगुजा में कांग्रेस के संभाग स्तरीय ब्लॉक अध्यक्ष और ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हो गया.

इसी दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 2028 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी.कई नेता मुख्यमंत्री बनने के योग्य-दीपक बैजकार्यक्रम के दौरान दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस में कई नेता मुख्यमंत्री बनने के योग्य हैं. इनमें चरण दास महंत, टीएस सिंहदेव, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू सीएम जैसे बड़े नेता सीएम बनने योग्य हैं. प्रदेश में कौन सीएम बनेगा इसका निर्णय अंततः हाईकमान को ही करना होता है.

बीजेपी की फील्डिंग सेट हो रही है- दीपक बैजभाजपा पर निशाना साधते हुए बैज ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ताओं में नाराजगी नजर आ रही है. कांग्रेस बीजेपी की फील्डिंग सेट कर रही है, अभी बैटिंग शुरू नहीं हुई है और पहले ही भाजपा के विकेट गिरना शुरू हो गया है. ऐसी खबरें कि राज्य में कई जगहों पर उनके कार्यकर्ता इस्तीफा दे रहे हैं.

दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. कांग्रेस प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर कार्यक्रम कर रही है. बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को क्या दिया है. मंहगाई लगातार बढ़ी है. पेट्रोल, डीजल, गैस मंहगे हो गए हैं.

दीपक बैज के बयान के बाद टीएस सिंहदेव ने भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि चार नाम तो उन्होंने गिना दिया लेकिन बैज भी बन सकते हैं, वे तो पीसीसी चीफ हैं, प्रोटोकॉल में हैं. टीएस सिंहदेव बोले, ढाई ढाई साल के CM की चर्चा की वजह से कांग्रेस को नुकसान हुआ है, इसी की वजह से हार मिली है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *