तलाक के विवाद में खूनी साजिश! दामाद ने झारखंड से बुलाकर कराई ससुर की हत्या, दो गिरफ्तार

webp 69 768x432

अंबिकापुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रसूलपुर मोहल्ले में बुधवार सुबह हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय बशीरुद्दीन उर्फ लज्जू की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच में ससुर की हत्या की साजिश में उसके दामाद की भूमिका सामने आई है. पुलिस ने घटना के करीब दो घंटे के भीतर दामाद सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हुए थे वृद्धजानकारी के मुताबिक, रसूलपुर इलाके में बुधवार सुबह बशीरुद्दीन उर्फ लज्जू पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया था. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. चाकू शरीर के अंदर किडनी के हिस्से में लगने की बात सामने आई है. गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार, बशीरुद्दीन द्वारा अपनी बेटी का तलाक कराने से दामाद नाराज था. इसी विवाद के चलते दामाद द्वारा ससुर की हत्या की साजिश रचे जाने की बात सामने आई है. आरोप है कि दामाद ने झारखंड से बदमाशों को बुलाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिलाया.

झारखंड के पाकी से सुपारी लेकर पहुंचे थे आरोपीपुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी झारखंड के पाकी नामक स्थान से सुपारी लेकर अंबिकापुर पहुंचे थे।. आरोपियों ने रसूलपुर में वृद्ध पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया.

घटना के बाद सरगुजा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब दो घंटे के भीतर दामाद सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही आरोपियों के फरार होने के रास्तों की भी जानकारी जुटा रही है.

पूरे संभाग में नाकाबंदी, पुलिस हाई अलर्ट परघटना की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने पूरे संभाग में नाकाबंदी कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं. पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है. घटना की जानकारी पर खुद आईजी दीपक झा मौके पर पहुंचे थे.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *