बीजापुर से नक्सल डंप बरामद, 8 किलो जिलेटिन समेत बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा जब्त

bastar news 1 768x432

बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान जारी है. फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ेआलवाड़ा के जंगल में सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान बड़ी मात्रा में नक्सली डंप बरामद किया गया है. 8 किलो जिलेटिन समेत बड़ी मात्रा में हथियारों को जखीरा मिला है.

सुरक्षाबलों को सर्चिंग में क्या-क्या मिला?फरसेगढ़ पुलिस थाना, डीआरजी बीजापुर और बीडीएस ने बुधवार (16 सितंबर) को संयुक्त कार्रवाई की. सूचना के आधार पर ग्राम बड़ेआलवाड़ा में सर्चिंग की गई. टीम को बड़ी मात्रा में नक्सलियों के द्वारा छिपाए गए हथियार मिले.

इन हथियारों में 315 बोर का एक देशी कट्टा, 315 बोर के 49 जिंदा राउंड, 303 रायफल के 25 जिंदा राउंड और 12 बोर के 34 जिंदा कारतूस शामिल हैं. इसके अलावा 303 राइफल का बट प्लेट, बोल्ट, मैगजीन और अन्य पार्ट्स भी बरामद किए गए. मौके से करीब 8 किलो जिलेटिन, 6 वाकी-टॉकी सेट चार्जर, एक मेन पेक सेट, अलग-अलग प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक और कॉपर वायर, डेटोनेटर वायर, क्लच वायर, बैटरी, सेल, स्विच, सॉकेट, अन्य विस्फोटक सामग्री और टूल्स भी जब्त किए गए.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *