टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शानदार गेंदबाजी कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फूल मेंबर देशों में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बुमराह ने पहला ही ओवर मेडन फेंका और भारत को शानदार शुरुआत दिलाई.
सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बने बुमराहअफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में जसप्रीत बुमराह ने मुकाबला का पहला ही ओवर मेडन फेंक कर इतिहास रच दिया है. बुमराह ने अपने करियर के 97वें मैच में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
नगारवा ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 12 मेडन ओवर डाले हैं. वहीं, जसप्रीत बुमराह ने 13 मेडन ओवर फेंक कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान की पारी के दौरान पहला ओवर मेडन डाला. बुमराह के टी20 करियर का यह पहला मौका रहा जब उन्होंने किसी मैच की पारी में पहले ही ओवर में कोई रन नहीं दिया. अब तक वह टी20 इंटरनेशनल में अलग-अलग ओवरों में मेडन फेंक चुके थे, लेकिन यह पहली बार था जब उन्होंने पहला ही ओवर मेडन फेंका

