ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक को रास्‍ते में रोककर पीटा, बाइक में की तोडफोड़, बदमाशों ने मांगे थे शराब पीने के लिए पैसे

webp 55 1 768x432

रतनपुर थाने में पदस्थ आरक्षक पर सीपत क्षेत्र के ग्राम भिल्मी में पांच युवकों ने रास्ता रोककर हमला कर दिया. आरोपियों ने पहले आरक्षक के सिर पर हाथ से वार किया, जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया. इसके बाद शराब पीने के लिए रुपए मांगे.

रुपए नहीं देने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी, हाथ-मुक्के और लात से मारपीट की.बाइक में की तोड़फोड़बदमाशों ने आरक्षक की बाइक में भी लाठी मारकर तोड़फोड़ कर दी.

मामले में सीपत पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरक्षक आकाश डोंगरे ग्राम झलमला शिव चौक का रहने वाले हैं. वह 13 सितंबर की रात रतनपुर थाने में ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे.रात करीब साढ़े 10 बजे भिल्मी में कोटवार के घर के सामने मुख्य सड़क पर पहुंचे थे, तभी अमित वर्मा, दीपक कुमार वर्मा, अनिल कुमार रजक, जोयल वर्मा और नीरज वर्मा ने उसका रास्ता रोक लिया

आरक्षक के रुकते ही अनिल रजक ने उसके सिर पर हाथ से वार कर दिया. इससे वे बाइक समेत सड़क पर गिर गए. उठने के बाद उन्होंने मारने का कारण पूछा तो पांचों आरोपी शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगे. आरक्षक ने रुपए नहीं होने की बात कही तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. गाली देने से मना करने पर आरोपी भड़क गए और हाथ-मुक्के, लात और लाठी से हमला कर दिया

.मारपीट के दौरान आरोपियों ने आरक्षक की बाइक में भी लाठी से वार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पांचों आरोपी वहां से भाग निकले. घटना के बाद उन्होंने सीपत थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *